फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में उत्साह के साथ होली का त्योहार संपन्न

विज्ञापन
बागेश्वर में सामूहिक रूप से होली मनाती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में होली का उत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया है। लोगों ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया। समापन पर होली खेली, खाली मथुरा को चली आज कन्हैया रंग भरे आदि होलियों का गायन किया गया। अगले बरस पर्व को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

छलड़ी के दिन सुबह से ही लोग होली की रंगत में डूब गए थे। लोग हाथों में अबीर-गुलाल और रंग लिए अपने जान-पहचान वाले लोगों से होली मिलन के लिए निकल पड़े। क्या बच्चे, क्या युवा क्या जवान, क्या बूढ़े सह होली की रंगत में डूबे रहे। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। होली गायन का भी दौर चला। बधाई देने आने वाले होल्यारों का लोगों ने मुंह मीठा कराया।
जिला मुख्यालय के साथ ही गांवों में भी होली की धूम रही। कोली समेत तमाम गांवों में होली के समापन पर हलुवा बनाकर वितरित किया गया। कपकोट, कांडा, पिंडरघाटी क्षेत्र में भी लोग होली मिलन में मस्त रहे। दोपहर बाद लोगों ने होली को विदाई दी। जिला मुख्यालय के नजदीक अमसरकोट में होली के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। अगले वर्ष होली को और धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें