फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरजे ओबीसी और जनरल कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर में धरने के दौरान नारेबाजी करते जनरल ओबीसी कर्मी-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को जनरल ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारी एक बार फिर गरजे। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

फेडरेशन के मुख्य जिला संयोजक केसी मिश्रा की अध्यक्षता और केडी भट्ट के संचालन में हुई सभा में कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हड़ताल को हल्के में ले रही है।
इसके परिणाम सरकार को भुगतने होंगे। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के चलते सामान्य और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों का अहित हो रहा है। पदोन्नति का आधार केवल और केवल वरिष्ठता और बेहतर काम होना चाहिए। सभा में विजय मेहता, जगदीश परिहार, केसी भट्ट, जगत सिंह कोरंगा, भाष्कर जोशी, जितेंद्र उपाध्याय, संजय गढ़िया, चंपा टंगड़िया, राम सिंह भैंसोड़ा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

आज से अति आवश्यक सेवाएं भी हड़ताल में होंगी शामिल
बागेश्वर। जनरल ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन ने बृहस्पतिवार से अति आवश्यकीय सेवाओं से जुड़े स्वास्थ्य, रोडवेज, बिजली, पेयजल महकमों के कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल कराने का एलान किया है। कहा है कि सरकारी वाहनों का संचालन भी बंद कराया जाएगा।
आज निकालेंगे मशाल जुलूस
बागेश्वर। जनरल ओबीसी इंपलाइज यूनियन ने बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में मशाल जुलूस निकालने का एलान किया है। मशाल जुलूस में जिलेभर के जनरल ओबीसी कर्मी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें