उत्तराखंड में मनरेगा के श्रमिकोें की दैनिक मजदूरी पंाच रुपए बढ़ा दी गई है। जिला विकास अधिकारी डा. महेश कुमार ने बताया मनरेगा की मजदूरी अभी तक 156 रुपए थी। इसे बढ़ाकर अब 161 रुपए कर दिया गया है।
मनरेगा के सभी तरह के भुगतान अब सीधे ई-पेमेंट से होंगे। इसके लिए राज्य स्तर मात्र एक ही खाता होगा। ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी मस्टररोल, बिल बाउचर आदि सत्यापित और अग्रसारित करके ब्लाक में भेजेंगे। उन्होंने बताया कि ब्लाक से भुगतान की प्रक्रिया भी पारदर्शी बनाई गई है। अब ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायक के स्तर पर अलग से कोई खाता नहीं होगा।