फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं का अहित नहीं देगी अहिप

Sun, 05 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) हिंदुओं के संपूर्ण विकास, समृद्धि और सुरक्षा के लिए कार्य करेगा। यहां हुई बैठक में बताया गया कि अहिप जल्द ही हिंदू मांग पत्र को लेकर पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले स्तर पर प्रत्येक गांव से इसकी शुरुआत होगी और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन


बैठक में मौजूद मुख्य वक्ता कृष्णा कांडपाल ने कहा कि परिषद हिंदुओं के संपूर्ण विकास और  सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्य अक्तूबर में अयोध्या कूच कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद अंजलि जोशी ने महिलाओं के लिए कार्य करने पर जोर दिया। विभाग संगठन मंत्री कृष्णा पांडे ने कहा कि समाज में संगठन की बहुत आवश्यकता है।  जल्द ही प्रत्येक घर से एक युवा को हिंदू की सुरक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश बर्थवाल ने लोगों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा करने के साथ ही बाबू भाई, सुरेंद्र सिंह, विनोद जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, पंकज नेगी, दौलत सिंह, सागर कुमार को जिम्मेदारी दी गई। संचालन कृष्ण भट्ट ने किया। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष राजू जोशी, आरती पांडे, पीसी जोशी, विनोद जोशी, इंदर गोस्वामी, नारायण सिंह रावत, गौतम सिंह, सचिन बिष्ट मौजूद थे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें