फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो प्रसारित करने के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सोशल मीडिया पर एक महिला के खिलाफ कथित अभद्र वीडियो प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किए गए जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से राहत मिल गई है। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने सीजेएम संदीप तिवारी की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों को उचित नहीं बताया और जमानत दिए जाने की पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जगदीश गोस्वामी की जमानत मंजूर कर ली। बीते दिनों महिला के खिलाफ अभद्र वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें