फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उद्घाटन के तीन महीने बाद खोला गया हाईटेक शौचालय का ताला

Mon, 01 Dec 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की माल रोड पर 25 लाख से अस्तिव में आए हाईटेक शौचालय का आखिरकार दो महीने बाद संचालन शुरू हुआ। लंबे समय से लोग शौचालय को संचालित करने की मांग उठा रहे थे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी आदि कार्यों से नगर में पहुंचने वाली महिलाओं को सबसे अधिक राहत पहुंचेगी।
विज्ञापन

नगर में रोजाना खरीदारी, उपचार और अन्य कार्यों से दूरदराज के हिस्सों से दो हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। महिलाओं की खासी संख्या रहती है। नगर में शौचालय के अभाव में महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।
नगर निगम ने महिलाओं और लोगों की परेशानी को देखते हुए माल रोड पर 24 लाख 96 हजार से हाईटेक शौचालय का निर्माण किया। लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी शौचालय के लिए कोई भी संचालक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते शौचालय पर ताला लटका रहा। लोगों की मांग पर निगम ने खुद शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी लेते हुए इसे आम लोगों के लिए खोल दिया है।
सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से शौचालय का संचालन शुरू कर दिया गया है। व्यवस्था नहीं बनने तक निगम ही इसे संचालित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें