फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हेमा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 31 Oct 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
 स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता हेमा आर्या। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय हाईस्कूल गोगिना की छात्रा हेमा आर्या ने राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एथलेटिक्स में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान बनाया। हेमा की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जताई है।



जिले के बिचला दानपुर के दूरस्थ गांव गोगिना की रहने वाली हेमा ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की ऊंची कूद और भाला क्षेपण में हिस्सा लिया था। ऊंची कूद में उन्होंने पहला स्थान पाते हुए स्वर्ण पदक जीता। भाला क्षेपण में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। प्रधानाध्यापक दीपक प्रकाश ने बताया कि इससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ग्राम प्रधान शीतल रौतेला, क्षेपं सदस्य निर्मला देवी, शिक्षक नंद लाल यादव, विशान सैनी, मंजू कठायत, सीता रौतेला, प्रयोगशाला सहायक मिथिलेश नाथ, कार्यालय सहायक शंकर धर्मशक्तू ने हेमा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद




शंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें