फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मौसम साफ होने पर पांचवें दिन सुचारू हुई हेली सेवा

Mon, 13 Jul 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। लगातार खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पिछले चार दिनों से ठप पड़ी क्षेत्र की हेली सेवा रविवार को पांचवें दिन आखिरकार सुचारू हो गई है।
विज्ञापन

मौसम में सुधार होते ही रविवार सुबह से ही उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया जिससे पिछले कई दिनों से परेशान यात्रियों ने बड़ी राहत महसूस की।
चार दिनों तक लगातार हेली सेवा बाधित रहने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था। मौसम अनुकूल न होने के कारण न तो देहरादून और न ही हल्द्वानी से संचालित होने वाली उड़ानें गरुड़ पहुंच सकी थीं।
विज्ञापन

इसके चलते आपातकालीन इलाज, सरकारी कार्यों और अन्य जरूरी यात्राओं के लिए लोगों को मजबूरी में लंबे सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा था।
सेवा संचालित करने वाली एजेंसी के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पिछले चार दिनों से उड़ानें रद्द की गई थीं लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद सेवाएं दोबारा नियमित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें