बागेश्वर। विशेष पर्यावरण संरक्षण काल के अंतर्गत रविवार को देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा के सौजन्य से छाती और मनकोट क्षेत्र में भव्य हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में वन विभाग, जिला रेडक्रॉस समिति, स्थानीय ग्राम प्रधानों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न औषधीय, फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण के साथ ही पर्यावरण प्रेमियों ने पहाड़ की पारंपरिक जल संचय विधि चाल-खाल का भी निर्माण किया। इस मौके पर वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने ग्रामीणों को जागरूक किया। वहां रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडेय, ग्राम प्रधान नंदा बल्लभ चौबे, बैजंती पांडेय, रमेश प्रकाश पर्वतीय, गीता पांडेय, बिशन दत्त चौबे, हेमा चौबे आदि मौजूद रहीं। संवाद