फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मेलाडुंगरी से जल्द हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद

Thu, 26 Sep 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड का निरीक्षण करते हेली कंपनी के अ​धिकारी और एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड से जल्द हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद जग गई है। तहसील प्रशासन और पवनहंस कंपनी के अधिकारियों ने हेलीपेड का निरीक्षण किया। कंपनी के अधिकारियों ने कुछ चीड़ के पेड़ों को कटवाने की बात कही।
विज्ञापन


बुधवार को पवनहंस के संयुक्त महाप्रबंधक पीके मारगन ने एसडीएम जितेंद्र वर्मा के साथ हेलीपेड का दौरा किया। उन्होंने हेलीपेड के आसपास की भूमि आदि की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने कहा कि हेलीसेवा के लिए हेलीपेड उपयुक्त है, इसमें कोई बड़ा कार्य नहीं होना है। हेलीपेड के समीप करीब आधा दर्जन चीड़ के पेड़ों की छंटनी करनी होगी। एसडीएम वर्मा ने कहा कि हेलीपेड की डीपीआर अक्तूबर तक मिल जाएगी। इसे लोनिवि को सौंपकर अन्य व्यवस्थाएं और निर्माण संबंधी कार्य कर दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार निशा रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें