मंगलवार को फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बूंदाबांदी और हल्का हिमपात हुआ। कपकोट की शिखर सहित अन्य चोटियों में अभी भी बर्फ जमा है। इसके चलते घाटी वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्का हिमपात हुआ। तीन दिनों तक मौसम के खराब रहने से जनपद के ऊंचाई वाले गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनपद के शिखर पर्वत में अभी भी बर्फ जमा है। मंगलवार को आसमान में बादल घिरने से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई।
कपकोट के खाती, बाछम, बोरबलड़ा सहित अन्य ऊंचाई वाले गांवों सहित कांडा तहसील क्षेत्र के विजयपुर, कमेड़ीदेवी में शीतलहर चल रही है। बागेश्वर जिला मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से तापमान में गिरावट के चलते लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।