फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश

Wed, 17 May 2017 12:08 AM IST
बागेश्वर,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार को तेज अंधड़ के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 17 मई को भी तेज आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप रही। शाम को बादल छाने के बाद तेज हवाएं चली। आसमान के काले बादलों के घिरने और अंधड़ चलने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद विभिन्न इलाकों में बारिश हुई।

बारिश से तपती गर्मी से घाटी वाले क्षेत्रों में कुछ राहत महसूस हुई है। इधर आपदा प्रबंधन विभाग ने 17 मई को भी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है। मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने सभी विभागों से सावधानी बरतने और नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें