दो महीने का वेतन मिलने के बाद पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी कपकोट के डॉक्टर और कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। कर्मचारियों ने गंगा शील के प्रशासनिक निदेशक को पत्र भेजकर अवशेष वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।
बता दें कि चार महीने से रुके वेतन के भुगतान की मांग को लेकर पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी कपकोट के कर्मचारियों और डॉक्टरों द्वारा पिछले छह दिन से ओपीडी का बहिष्कार किया जा रहा था। शनिवार को दो महीने का वेतन मिलने के बाद कर्मचारी और डॉक्टर काम पर वापस लौट आए हैं।