स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। हंस कल्चरल नई दिल्ली के सहयोग और एंजल्स एकेडमी में आयोजित शिविर में 600 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गई। शिविर में अधिकतर रोगी सर्दी, जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द, पेट के रोगी मिले। महिलाओं में लिकोरिया की शिकायत मिली।
कुछ रोगियों में पीलिया की भी शिकायत पाई गई। टीम में शामिल डॉक्टरों में डॉ. विनायक रावत, डॉ. साहिल सिद्दीकी ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय सुझाव दिए। शिविर संपन्न कराने में फार्मेसिस्ट मनोज गुसांई, मनोज बिष्ट ने सहयोग दिया।
टीम मैनेजर डॉ. महेश जोशी ने रोगियों का हालचाल जाना। प्रबंधक भारत गढ़िया के प्रयासों से विद्यालय प्रांगण ने हंस कल्चरल दिल्ली से आई टीम का स्वागत कर उनके सहयोग के प्रति आभार जताया। लोगों ने विद्यालय प्रबंधन का शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। वहां विद्यालय प्रबंधन की सचिव कमला गढ़िया, प्रधानाचार्य बीसी पंत आदि थे।