बागेश्वर/कपकोट। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने लंपी वायरस संक्रमण को आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा हैकि लंपी वायरस के संक्रमण से जिले में लगातार पशुओं की मौत हो रही है। पशुपालक परेशान हो गए हैं। उनको राहत दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लंपी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गोवंशीय पशुओं की मौत से पशुपालकों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। सरकार को पशुपालकों की परेशानी को समझते हुए लंपी संक्रमण को आपदा घोषित कर बचाव के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाने चाहिए। पहाड़ के गांवों में लोग पशुपालन से गुजारा करते हैं। पशुओं की मौत से पशुपालक परेशान हो गए हैं। उनको राहत देने और लंपी वायरस से निजात दिलाने का मामला सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।
उधर, कपकोट के गैरखेत निवासी पूर्व सैनिक मोहन सिंह कपकोटी ने कहा कि कपकोट के विभिन्न इलाकों में पालतू जानवर लंपी वायरस की चपेट में हैं। जानवरों की मौत हो रही है। संक्रमण के कारण पशुपालक परेशान हो गए हैं। उनको आर्थिक चपत लग रही है। विभाग और प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।