फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा सीएचसी में कब शुरू होगी अल्ट्रासाउंड जांच

Fri, 21 Jun 2024 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने कांडा सीएचसी में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन तो लगा दी लेकिन, तीन महीने बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन से एक भी रिपोर्ट नहीं निकली है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए।
विज्ञापन

करीब 40000 की आबादी वाला कांडा क्षेत्र पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से सटा हुआ है। वहां के लोग लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने की मांग कर रहे थे। 21 मार्च को अस्पताल में मशीन स्थापित कर दी गई।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित न होने से मशीन लगने के बाद भी अल्ट्रासाउंड कराने की समस्या बनी हुई थी। तब स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही थी लेकिन अब तक वैकल्पिक व्यवस्था करने के दिशा में कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी में अल्ट्रासाउंड न होने से कांडा तहसील क्षेत्र के लोग 25 से 50 किमी दूर जिला मुख्यालय आने के लिए मजबूर हैं। कांडा के सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह गढि़या, रावतसेरा के सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है तो अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग को करनी चाहिए।
विज्ञापन




कांडा सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित करने के लिए महानिदेशालय को संस्तुति की गई है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।

अनुपमा ह्यांकी, सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें