फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए

Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ पुलिस ने राजकीय महाविद्यालय गागरीगोल में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को कानून की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। साइबर अपराध की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन


एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्वयंसेवियों को नशे के सेवन और व्यापार से होने वाले दुष्प्रभावों, महिला अपराध, बाल अपराध, मानव तस्करी, उत्पीड़न, बाल श्रम जैसे अपराधों के बारे में जानकारी दी। मोबाइल फोन पर शादी और नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में नहीं आने की अपील की। पुलिस टीम ने स्वयंसेवियों को अपने आसपास लोगों को जागरूक करने की अपील की। स्वयंसेवियों को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें