फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ओपीडी बहाल होते ही 500 से अधिक लोग पहुंचे जिला अस्पताल

Tue, 07 Jan 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की खासी भीड़ परिसर में देखने को मिली। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर लोग लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

बीते दो दिन अस्पताल की ओपीडी बंद रहने के कारण लोगों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और उपचार की सुविधा का लाभ नहीं मिल सका था। मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी की सेवा सुचारू होने से लोग जांच और उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 546 लोगों ने अस्पताल में जांच कराई। ओपीडी कक्षों में अधिकतर भीड़ फिजीशियन कक्ष, महिला रोग कक्ष और बाल रोग कक्ष के बाहर लगी रही। फिजीशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि आम सर्दी, खांसी की समस्याओं के साथ बीपी, शुगर के मरीज भी ओपीडी में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली मकवाना ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। अधिकतर बच्चों में बुखार, खांसी की समस्या देखने को मिल रही है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें