फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सर्दी बढ़ा रही कोल्ड डायरिया की समस्या

Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तापमान में गिरावट होने के कारण अस्पताल में लोग कोल्ड डायरिया की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। ठंड में पानी कम पीने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी में खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं, जो डायरिया का कारण बनते हैं।
विज्ञापन


सर्दी का प्रकाेप शुरू होने के साथ खानपान में लापरवाही बरतने के कारण लोग कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। प्रत्येक आयुवर्ग के लोग ओपीडी में पेट दर्द संबंधित समस्याओं के साथ कोल्ड डायरिया के लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली मकवाना ने बताया कि कोल्ड डायरिया से बचाव के लिए सफाई और ताजा खान-पान जरूरी है। फिजीशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि ओपीडी में दो-तीन मरीजों में कोल्ड डायरिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोल्ड डायरिया में मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार, मांसपेशियों में दर्द के साथ उल्टी और दस्त की समस्या हाेती है। लोगों को ठंड से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने की सलाह दी है।
लक्षण- बच्चों में नाखून नीले होना, शरीर में कंपकपी लगना, शरीर का तापमान गिरना, सूखी खांसी आना, सांस लेने में दिक्कत, धुएं में एलर्जी होना, ऑक्सीजन की मात्रा कम होना आदि
विज्ञापन

बचाव-बच्चों को दूध पिलाने के लिए प्लास्टिक की बोतल की बजाय कटोरे का उपयोग करें, बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न कराएं, गुनगुना पानी का प्रयोग करें आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें