फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 19 दिन बाद भी जिले को नहीं मिल सके नए चिकित्सक

Tue, 10 Sep 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादले के बाद जिले से सात चिकित्सकों ने तैनाती स्थान को छोड़कर नवीन तैनाती स्थान में सेवा देना शुरू कर दिया है। शासनादेश जारी होने के 19 दिन बाद भी जिले में नए चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बीतेे 23 अगस्त को शासनादेश से तबादले के आदेश जारी होने के बाद 27 अगस्त को जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. वीके टम्टा, बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. रविंद्र सिंह मेर और सोनोलॉजिस्ट डाॅ. कुमोद पंत ने अस्पताल छोड़ दिया था। सूची के अनुसार जिला अस्पताल में निश्चेतक डाॅ. लक्ष्मण सिंह मेहता, बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. संजीव कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. कल्पना पांडे का तबादला किया गया है। आदेश जारी होने के 19 दिन बाद भी इन चिकित्सकों ने अस्पताल में सेवा तो दूर ज्वाइनिंग तक नहीं की है। अस्पताल के बालरोग कक्ष में रोजाना मरीज उमड़ रहे हैं।
डाॅ. दीपाली बेन अकेले ही बच्चों की ओपीडी और आईपीडी संभाल रहीं हैं। अल्ट्रासाउंड सेवा को पटरी पर लाने के लिए सीएचसी कपकोट के रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. कुमार अमित की नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक जिला अस्पताल में की गई है। सीएचसी कपकोट और बैजनाथ में हफ्ते के तीन दिन ही मरीज और गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। मनोचिकित्सक का प्राइमरी डिप्लोमा प्राप्त डॉ. हरीश पोखरिया के स्थानांतरण से जिले में मनोचिकित्सक का पद रिक्त हो गया है। इस पद के लिए प्रतिस्थानी को भी चयनित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिस्थानी चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं की है। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।
डाॅ. कुमार आदित्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें