फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिविर में गर्भवतियों और नवजात शिशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 22 Dec 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को धारी और बांसतोली के आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवतियों और नवजात शिशुओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र धारी में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की एनसीडी स्क्रीनिंग की। इस दौरान लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, टीबी और ओरल कैंसर की जांच की गई। सीएचओ रेनू के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें तनाव और मानसिक बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए। आंगनबाड़ी केंद्र बांसतोली में आयोजित शिविर में नवजात बालिकाओं का स्वागत कर समाज में बेटियों के महत्व का संदेश दिया गया। एएनएम हेमा पंत ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की और उन्हें आयरन और कैल्शियम की दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें