फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 10 दिनी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू

Fri, 05 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी और बांबे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हल्द्वानी की ओर से श्याम लाल शाह जिला अस्पताल में विशाल मल्टी स्पेश्लिटी नि:शुल्क सर्जरी शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ अस्पताल के सीएमएस डा. बीएस सामंत ने किया।
विज्ञापन


डा. सामंत ने कहा कि इस तरह के शिविर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों को जाने में आने खर्च और समय की बचत होती है। शिविर संपन्न करने में विभागीयकर्मी पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से शिविर का भरपूर लाभ उठाने को कहा। चिकित्सा विशेषज्ञों ने पहले दिन 70 रोगियों को देखा।

रोगियों का अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, खून की जांच और जनरल चेकअप किया गया। आपरेशन पांच जून से होंगे। हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी पंकज चन्याल ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले इस शिविर में जनरल, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में दूरबीन विधि से पित्त की थैली के आपरेशन एपेंडिक्स, हार्निया, हाइड्रोशील, पाईल्स, शरीर में बनी किसी भी प्रकार की गांठ, गुर्दे, नली में पथरी आदि प्रकार के आपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्त्री और प्रसूति रोग में बच्चेदानी रोग से संबंधित सभी प्रकार के आप्रेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। वहां अस्पताल के डा. एमपी जोशी, डा. केडी पांडे, डा. विकास सिंह, डा. रेनू अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर पूरन सिंह मेहता, सुंदर बिष्ट, लोकेश बिष्ट, ललित मेहता, राज कुमार, मौ. आजम, राजवीर राठौर, परविंदर सिंह, सविता धामी, फराखान, देवेंद्र सिंह दोसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें