फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी स्वास्थ्य और कानूनी जानकारी 

Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बालिका अभिप्रेरण शिविर में उपस्थित अतिथि व बालिकाएं।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैराड़ में बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं हिंसा और कानून की जानकारी दी गई। शिविर में एसपी सुरभि राणा और सुष्मिता राणा ने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों से अवगत कराया।
विज्ञापन


बालिकाओें के लिए पुलिस सहित अन्य विभागों में रोजगार के अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी दी गई। एएनएम विमला भाकुनी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन और स्वच्छता के बारे में अवगत कराया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा धपोला ने महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने शौचालय के जीर्णोद्धार के लिए 20 हजार रुपये की धनराशि विद्यालय को प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य ललित कालाकोटी, एसएमसी अध्यक्ष भगवत सिंह नगरकोटी, किशन सिंह नेगी, सुधाकर, राकेश, विनय, मोहन जोशी, सुरेश अंडोला, महेश राम, भुवन चंद्र भट्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें