फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण ने दम घोट दिया सड़कों और बाजारों का

Sat, 19 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरायणी मेला सिर पर है, लेकिन सड़कों के किनारे, और बाजारों से अतिक्रमण नहीं हट सका है। अतिक्रमण से घिरी सड़कों, रास्तों के खाली न होने से जहां राहगीरों को परेशानियां हो रही हैं वहीं दिन में कई बार जाम लग रहा है। अतिक्रमणकारियों में कई लोग राजनीतिक पकड़ वाले होने के कारण पुलिस प्रशासन भी उन पर हाथ डालने कतरा रहा है। तहबाजारी के लालच में नगर पालिका भी इन्हें नहीं हटा रही।
विज्ञापन


नगर में 13 जनवरी से कुमाऊं का सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेेेला लगेगा। मेले में दूर-दूर से हजारों मेलार्थी, व्यापारी, सांस्कृतिक दल आते हैं जबकि मेले में कई राजनीतिक हस्तियों के अलावा वीआईपी, वीवीआईपी भी पहुंचते हैं। नगर के गरुड़ मार्ग, माल रोड, पिंडारी, कांडा, ताकुला, अमसरकोट सड़क दोनों ओर से सिकुड़ती जा रही हैं। कुछ व्यापारियों ने तो अपनी दुकान का सामान सड़क के काफी आगे तक बढ़ाया है।

कई दुकानदारों ने नालियां तक ढक दी हैं। अतिक्रमण से जकड़ी सड़कों में दिन में कई बार जाम लग रहा है। खड़ी बाजार, चौक बाजार, कत्यूर बाजार, दुग बाजार, नुमाइशखेत बाजार में भी कई व्यापारियों ने दुकान का सामान रास्ते तक बढ़ा दिया है। फड़ लगाकर व्यवसाय करने वालों ने इस समस्या को और भी बढ़ा दिया है। जिस कारण बाजारों में आने वालों को कई जगह लाइन लगाकर चलना पड़ता है।
विज्ञापन


सरयू, गोमती के संगम पर बसे इस नगर में बागनाथ का मंदिर है। मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था होने से यहां दूूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। अतिक्रमण से श्रद्धालुओं को भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। संकरी सड़कें, पगडंडियां, उस पर बढ़ते अतिक्रमण से यहां हर कोई परेशान है। जागरूक लोगों ने नगर पालिका परिषद को अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें