फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी

Sat, 19 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
14 समस्याओं को लेकर पोथिंग गांव में चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो तहसील का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल तिबारी में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव में बुनियादी सुुविधाओं का हाल बुरा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क समेत कुल 14 मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

 उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो आंदोलन और भी तेेज कर दिया जाएगा। सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने और संचालन संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया।
विज्ञापन


 शुक्रवार को तीसरे दिन भूपाल सिंह, मोहन सिंह प्रथम, बलवंत सिंह प्रथम, मोहन सिंह द्वितीय, दयाल सिंह, बलवंत सिंह द्वितीय क्रमिक अनशन पर बैठे। यहां ग्राम प्रधान चंपा देवी, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, राम सिंह, मनोज सिंह, गंगा, मुन्नी मोहनी, नंदन सिंह, ऊर्बा दत्त जोशी, मनोज सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें