फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिनगरी में आदमखोर तेंदुआ ढेर

Sun, 17 Jun 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
हरीनगरी मारा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकारी लखपत सिंह ने हरिनगरी के मासूम दीपक को निवाला बनाने वाले नरभक्षी तेंदुए को शनिवार देर रात गोली मारकर ढेर कर दिया है। शिकारी और वन विभाग की टीम ने आगमखोर नर तेंदुए के शव को बरामद कर लिया है। वन विभाग ने रेंज मुख्यालय वज्यूला में पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के बिसरे को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है जिसे परीक्षण के लिए वन फारेंसिक लैब देहरादून को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 11 जून की रात तेंदुआ हरिनगरी (गरुड़) निवासी दीवान राम के बेटे दीपक (8) को घर के अंदर से उठाकर ले गया था। 12 जून को उसका शव गांव से सटे जंगल में बरामद हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तेंदुए कोे नरभक्षी घोषित कर दिया गया था।

लखपत ने 16 जून की रात भी मारी थी तेंदुए को गोली
गरुड़। शिकारी लखपत ने पहले 16 जून की रात नौ बजे आदमखोर तेंदुए को गोली मारी थी। गोली लगने के बाद तेंदुआ भाग गया था। रविवार सुबह उसका शव वन विभाग की टीम ने बरामद किया। तेंदुए का पोस्टमार्टम पशु चिकित्साधिकारी पीके पाठक और पशु चिकित्साधिकारी सचल दल ज्योति, फार्मेसिस्ट दुुर्गा प्रसाद ने किया। वन विभाग ने  बिसरा सुरक्षित रख लिया है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए को वन विभाग ने तेंदुए को जला दिया है। डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि शिकारी द्वारा मारे गए नर तेंदुए की उम्र ढाई साल थी और यह साढ़े चार फीट लंबा था। 
विज्ञापन


लखपत द्वारा मारा गया तेंदुआ नरमक्षी  था ? 
गरुड़ ( बागेश्वर)। लोगों कोे अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि मारा गया तेंदुआ ही आदमखोर था। हालांकि, डीएफओ आरके सिंह, वन रेंजर कार्य योजनावृत्त श्याम सिंह करायत, डिप्टी रेंजर प्रयाग दत भट्ट, वन रेंजर वज्यूला आरएस रमोला का दावा है कि शिकारी द्वारा मारा गया तेंदुआ ही आदमखोर था। वहीं, हरिनगरी के प्रधान लक्ष्मण राम, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली का कहना है कि मारा गया तेंदुआ ही नरभक्षी था या नहीं यह वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें