गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा की पर्दाफाश रैली प्रमुख पूर्व कबीना मंत्री हरक सिंह रावत का भाजपाइयों ने बैजनाथ आगमन पर भव्य स्वागत किया, जबकि कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। रावत ने कहा कि सीएम हरीश रावत सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं। भाजपा की पर्दाफाश रैली के प्रमुख हरक सिंह रावत गढ़वाल मंडल से कुमाऊं पहुंचे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, देवेंद्र गोस्वामी, मंगल राणा, हेम रावत, चंदू थायत नवीन खोलिया आदि थे। कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग में रावत को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। इनमें रंजीत डसीला, डीसी पांडे, गिरीश कोरंगा, तारा भट्ट, प्रकाश कोहली आदि थे।