फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनस्वी की उपलब्धि से गढ़सेर गांव में खुशी

Fri, 05 Jan 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
मनस्वी ममगई का गढ़सेर गांव में पैतृक घर।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटी मनस्वी ममगई को अमेरिका में हिंदुओं के सबसे बड़े संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोअलिशन (आरएचसी) का उपाध्यक्ष बनाने पर उनके गांव में खुशी लहर है। खुशी में मनस्वी के रिश्ते के चाचा एवं ग्राम प्रधान नवीन ममगई ने ग्रामीणों को मिठाई खिलाई। पैतृक गांव के लोग अब मनस्वी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि मनस्वी ममगई गढ़सेर गांव निवासी जन्मेजय ममगई की पुत्री हैं। अमेरिका में मनस्वी को आरएचसी का उपाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना जैसे ही उनके गांव पहुंची तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्राम प्रधान एवं मनस्वी के रिश्ते के चाचा नवीन ममगई ने भतीजी की उपलब्धि पर गांव में मिठाई बांटी। ग्राम प्रधान ने बताया कि मनस्वी ने देश का नाम रोशन किया है। मनस्वी के गांव आगमन पर उसका अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। मनस्वी के एक और चाचा गोविंद ममगई ने बताया कि वह बचपन में एक बार गांव आई थीं। गांव की युवा पीढ़ी ने उसे टीवी पर ही देखा है।

गढ़सेर गांव के लोग एक बार मनस्वी को गांव में देखना चाहते है। नवीन और गोविंद ने बताया कि जल्द ही वह मनस्वी को गांव आने का आमंत्रण देंगे। इधर, मनस्वी की उपलब्धि पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, विधायक चंदन दास, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, शिक्षक भुवन ममगई, व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण कुमार, मंगल राणा आदि खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें