सीमा विस्तार के बाद बागेश्वर नगर पालिका में 11 वार्ड हो जाएंगे। जबकि पालिका की आबादी 9079 से बढ़कर 25,045 हो जाएगी। नए परिसीमन में 11 ग्राम पंचायतों के 20 राजस्व गांवों की 15,966 की आबादी को शामिल किया गया है।
बागेश्वर नगर से लगे गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का बड़ा विरोध हुआ था। इस विरोध के बावजूद 11 ग्राम पंचायतों के 20 राजस्व गांवों को पालिका में शामिल कर दिया गया। इनमें सात ग्राम पंचायतें पूर्ण और चार ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से शामिल की गई हैं। अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि विस्तार के बाद पालिका में 11 वार्ड होंगे। सीमांकन का कार्य कर लिया गया है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका की जनसंख्या अब बढ़कर 25,045 हो जाएगी। शीघ्र ही वोटर लिस्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इन राजस्व गांवों की आबादी पालिका में शामिल हुई
क्षेत्र आबादी
कठायतबाड़ा 3169
भतरौला 754
जोग्यागीरौ 117
बिनवाल तिवाड़ी 155
बलसूना 200
डिगरौ 97
जुलकिया 45
कफलखेत 458
मजियाखेत 949
सैंज 720
द्वाली मानवरहित
बड़ेत 319
त्यूनरा 230
बिलौनासेरा 2342
मेहनरबुंगा 374
भिटालगांव ---
चौरासी 85
गाड़गांव 366
छुरमल 80
मंडलसेरा 5506
कुल आबादी - 15966 हजार।
बागेश्वर नगर पालिका में पहले यह थे वार्ड
1. वेणीमाधव।
2. भीलेश्वर।
3. दुग बाजार।
4. ठाकुरद्वारा।
5. बागनाथ।
6. घटबगढ़।
7. ज्वालादेवी।
बागेश्वर नगर पालिका में अब यह होंगे वार्ड-
1. बिलौना।
2. नारायणदेव।
3. ज्वालादेवी।
4. सैम मंदिर।
5. बागनाथ।
6. ठाकुरद्वारा।
7. कठायतबाड़ा।
8. मंडलसेरा उत्तरी।
9. मंडलसेरा दक्षिणी।
10. मां चंडिका।
11. वेड़ीमाधव।