फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और भक्तिपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती

Fri, 22 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)।
विज्ञापन
हवन पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर हनुमान मंदिर में पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा रहा। श्रद्धालुुओं ने हनुमान जी को सिंदूर लगाकर उनकी पूजा-अर्चना की। उन्होंने बजरंग बली को बूंदी के लड्डू अर्पित किए। इधर सैंज अग्निकुंड स्थित हनुमान मंदिर में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश इकाई की ओर से पूजा अचर्ना कर केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। मंदिर में हनुुमान जी के मनमोहक भजनों का भी गायन हुआ।
विज्ञापन


प्रसाद वितरण के बाद परिसर में सामूहिक रूप से रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। इसमें वृक्षप्रेमी किशन मलड़ा, कांग्रेस अनुसूचित जाति इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व दर्जाधारी मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, कनिष्ट ब्लाक उप प्रमुख सुनाता टम्टा, ईश्वर पांडे, अंकुर उपाध्याय, सूर्यभानु दफौटी, भाष्कर टम्टा, ग्राम प्रधान पनी राम, कुलदीप मेहता, विजय परिहार, सुरेश कुमार, कमलेश लोबियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें