फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अमन और चैन की दुआ में उठे हाथ, धूमधाम से मनाई ईद

Fri, 29 May 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। जिले में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय के ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। गरुड़ के सुनहरी मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर विश्व सुख और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

सैम मंदिर वार्ड स्थित ईदगाह में मौलवी मोहम्मद बिलाल काजमी ने ईद की नमाज अदा करवाई। उन्होंने कहा कि ईद आपसी अमन, चैन और भाईचारे का संदेश देती है। नमाज अदा करने के बाद समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकवाद दी। घरों में बने लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर मोहीउद्दीन अहमद तिवारी, मोहसिन खान, इफ्तिखार खान, शोएब अख्तर, इमरान खान, शोएब खान, मोहम्मद नाजिम आदि मौजूद रहे। गरुड़ के सुनहरी मस्जिद बैजनाथ में ईद की नमाज अदा की मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज मस्जिद के इमाम शेर आलम ने अदा कराई। इस मौके पर डॉ. जुनैद सिद्दकी, जावेद सिद्दकी, बब्बू खान, दिलावर खान, डॉ. सादिक सिद्दकी, मुर्शिल सिद्दकी, मोहम्मद यूसुफ, एहसान सिद्दकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें