फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झनकोट के लोग हैंडपंप खराब होने से पानी के तरसे

विज्ञापन
बागेश्वर के झनकोट में खराब हैंडपंप के पास खड़े ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। झनकोट में पिछले 10 दिनों से हैंडपंप खराब होने के से गांव के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों को दो किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने हैंडपंप की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

झनकोट गांव में 20 परिवार रहते हैं। इस गांव में पानी की आपूर्ति के लिए अब तक पेयजल योजना नहीं बन सकी है। गांव के लोगों ने कई बार पेयजल योजना बनाने की गुहार लगाई, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी गांव के लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गांव के लोग एकमात्र हैंडपंप से पानी की प्यास बुझाने को मजबूर हैं। पिछले दस दिनों से यह हैंडपंप खराब पड़ा है। जिससे लोगों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
गांव निवासी मनोज गोस्वामी, भूपेंद्र कुमार, सूरज कुमार, संजय कुमार, प्रकाश कालाकोटी, मनोज सिंह, बबलू कालाकोटी, चंचल कुमार, दरपान राम, दीप कुमार आदि ने गांव को पेयजल सुविधा से जोड़ने की मांग की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी का कहना है कि हैंडपंप ठीक करवाने के लिए कर्मियों को निर्देश दे दिए हैं। जल्द हैंडपंप की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी गांवों को पेयजल संयोजन दिए जाने हैं। इसके तहत झनकोट को भी पेयजल योजना से जल्द जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें