फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आधी रात को पूरी हुई आधी मांग, धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। मैग्नेसाइट फैक्टरी के कर्मचारियों के धरने के बाद कंपनी प्रबंधन से आधी मांग मान ली है। देर रात प्रबंधकों और कर्मचारियों के बीच वार्ता के बाद कर्मचारियों को 2000 रुपये नकद और बाकी सात मार्च से पूर्व देने पर सहमति बनी। सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने मंगलवार से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार को फैक्टरी के कर्मचारी होली पर्व पर आश्वासन के बावजूद पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए थे। पूरे दिन धरना चलता रहा। कर्मचारियों ने तीन मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया। मामला बिगड़ता देखकर प्रबंधक वर्ग की ओर से कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया गया। धरने का नेतृत्व कर रहे शांति लाल ने बताया कि रात को 11:15 बजे वार्ता के बाद कर्मचारियों को नकद भुगतान करने का कंपनी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन करने की बजाय होली पर्व मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर क्षेपं सदस्य फते सिंह करायत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें