कांडा में वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करतीं जिपं अध्यक्ष बसंती देव। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। भंडारीसेरा में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का राजकीय इंटर कॉलेज बाजीरौट के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में ग्वाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांडा को शिकस्त दी।
नवयुवक मंगल दल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बेस्ट ऑफ थ्री फार्मेट में खेला गया। मुकाबले में ग्वाड़ी की टीम ने लगातार सेट जीतकर 2-0 से जीत हासिल की। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। मैच में अर्जुन धपोला और पंकज कुमार रेफरी रहे। संदीप नगरकोटी स्कोरर थे, जबकि एडवोकेट अशोक भंडारी ने आंखों देखा हाल सुनाया। मैच के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला, सतीश कुमार, मोहन आर्या, नवीन जोशी, संतोष भंडारी आदि मौजूद रहे।