कपकोट में लगे उत्तरायणी मेले के दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों धूम रही है। मेले में गायककार आनंद कोरंगा ने घुंघरालि दाथुलि छुणकाली... गीत प्रस्तुत दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रमस्थल सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी के मैदान में कलाकार कुंदन कोरंगा ने गीत हिमा ह्यूं पड़ो डाना..., किशन महिपाल ने स्याली बगवाली..., घुघुती ना बासा..., बलवीर राणा ने सरसों खेत में मधु..., गोविंद पंवार ने छ्योड़ि डीडीहाट की..., दीपा पांडे ने घास काटुलो इजू... गीत प्रस्तुत किया। नीलू जौहरी ने बाना पानुली..., जानकी कोरंगा ने म्यर पहाड़ ऊंच नीचा डाना..., जानकी कोरंगा ने पहाड़कि च्येलि छूं में नाम म्यर मोहनी... गीत प्रस्तुत किया। गायक कलाकारों के गीतों में दर्शक खूब झूमे।
हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान ने अपनी हास्य कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान एसडीएम रवींद्र बिष्ट, तहसीलदार पीएस बिष्ट, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी आदि मौजूद थे। मेले में बाहर आए व्यापारियों की दुुुकानों से सजी हुई थी। लोगों ने दुकानों से जमकर खरीदारी की।