फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों की दोबारा नियुक्ति का विरोध

Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने स्थायी नियुक्ति के लिए एक बार फिर आवाज मुखर कर दी है। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने गेस्ट टीचरों को दोबारा नियुक्ति का भी पुरजोर विरोध करते हुए इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि यदि गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करनी है तो सरकार को नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करनी चाहिए। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को सौंपे ज्ञापन में प्रशिक्षित बेरोजगार मनोज पांडेय,  नरेश भट्ट, रमेश कुमार, दीप चंद्र, गौरव कुमार, जगदीश चंद्र, हेमा पांडे, जानकी भट्ट, भावना, ममता आदि प्रशिक्षित बेेरोजगारों ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख प्रशिक्षित बेरोजगार हैं।

जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लेकिन सरकार को उन्हें रोजगार देने की चिंता नहीं हैं। सरकार केवल छह हजार गेस्ट टीचरों को देख रही है। प्रशिक्षितों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गेस्ट टीचरों को दोबारा नियुक्ति दी गई तो कोर्ट की शरण में जाएंगे और सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षितों का कहना है कि यदि सरकार को गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करनी है तो नए सिरे से विज्ञप्ति निकाली जाए। ताकि सभी प्रशिक्षितों को आवेदन करने का मौका मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें