फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट ब्लाक के अतिथि शिक्षकों को सात माह से मानदेय नहीं मिला 

Fri, 17 Mar 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते अतिथि शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अतिथि शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मानदेय दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कपकोट विकासखंड के अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि ब्लाक के दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में वर्तमान में 178 अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक उन्हें सितंबर माह से मानेदय नहीं दिया गया है। सात माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि बागेश्वर और गरुड़ विकासखंड के विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को मानदेय दिया जा चुका है लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। अतिथि शिक्षकों ने जिला प्रशासन से शीघ्र उनका मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में गिरीश चंद्र, कमलेश सिंह, भावना, शैलेश आदि अतिथि शिक्षक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें