फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर्स ने की तदर्थ नियुक्ति की मांग

Thu, 18 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई ने सीएम से उन्हें तदर्थ नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने 89 दिन के अनुबंध को तत्काल निरस्त करने को कहा। राम मंदिर धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश रावत ने कहा कि सीएम हरीश रावत ने गेस्ट टीचर्स को 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


 जिसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है। शासनादेश जारी न होने से गेस्ट टीचर्स दुविधा में है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार तदर्थ नियुक्ति देगी तो वह दुर्गम, सुगम के स्कूलों में पढ़ाने को तैयार है। उन्होंने सरकार से लंबित मानेदय का तत्काल भुगतान करने को कहा है।

मनोज खोलिया ने संचालन किया। बैठक में राजेश भट्ट, नेत्तर सिंह, राहुल खुल्बे, मनोज रावत, मनोज पांडे, हरेंद्र नेगी, बालकिशन, सुनीता आर्या, दीप नैनवाल, आशा कुटौला, रेनू नेगी, खुशबू, रेनू जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें