फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अतिथि शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नियुक्ति न मिलने से नाराज अतिथि शिक्षक आवेदकों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। जिले के विभिन्न विद्यालयों में 287 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र अतिथि शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि नियुक्ति के लिए उनकी पहली काउंसिलिंग 7 फरवरी और दूसरी काउंसिलिंग 15 फरवरी को संपन्न हुई। बावजूद उन लोगों को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है। जबकि अन्य जिलों में अतिथि शिक्षकों को नियुक्त मिल गई है।
उन्होंने शिक्षा विभाग पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार की कमी से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। वह लोग परिवार को भरणपोषण नहीं कर पा रहे हैं। कई वर्ष बाद सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति के रास्ते खुले हैं लेकिन उस पर रोड़ा अटकाया जा रहा है। इन लोगों ने शीघ्र नियुक्त देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में गोपाल सिंह बिष्ट, प्रेम मनराल, हेमंत, प्रेम जोशी, हिमानी, नेहा कांडपाल, ज्योति जोशी, रेखा आर्या आदि शामिल थे। उधर, डीईओ बेसिक प्रमेंद्र सकलानी का कहना है कि सीईओ नरेश शर्मा चिकित्सा अवकाश में हैं। उनके अवकाश से लौटने के बाद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें