फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाएं वर्ना आंदोलन

Wed, 23 Aug 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
hindu college
विज्ञापन

विज्ञापन
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर परिषद ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। परिषद के छात्र नेताओं ने सीटें नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

परिषद के छात्रों का कहना है कि जनपद के बागेश्वर महाविद्यालय में ही विज्ञान और वाणिज्य की शिक्षा उपलब्ध है। सीटें सीमित होने के कारण कई छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बीए में प्रवेश के लिए 800 आवेदन हुए हैं। इसमें से 368 प्रवेश हुए हैं। बीएससी में 400 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश किया। वाणिज्य संकाय में भी यही स्थिति है। सीमित सीटें होने के कारण रेगुलर पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा निराश हैं। परिषद के छात्र नेताओं ने पूर्व की भांति सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की है। अभाविप का कहना है कि यदि उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं होती है तो उन्हें 24 अगस्त से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आदर्श कठायत, प्रमोद मिश्रा, योगेश पूना, दीपक गस्याल, राजेंद्र दानू, भूपेंद्र दानू, भावेश पाठक, पंकज मनराल, सुरेंद्र नेगी, हिमांशु, कौशल उपाध्याय, कमलेश कांडपाल आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें