फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर लौटे ग्रामीण डाक सेवक

Wed, 23 Aug 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
india post
विज्ञापन

विज्ञापन
 चार सूत्री मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से चल रही ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताली डाक सेवक बुधवार को काम पर लौट गए। 
मालूम हो कि जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआइजीडीएसयू की ओर से दिए गए सुझावों के साथ लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे कार्य एवं विभागीय करण करने, पेंशन लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवक 16 अगस्त से हड़ताल पर थे। ग्रामीण डाक सेवक संघ के जगदीश सिंह, रघुवीर सिंह गड़िया और किशन सिंह बोरा ने बताया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के आह्वान पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। बुधवार से डाक सेवकों के काम पर लौटने के बाद डाक बंटने का काम शुरू हुआ। इधर, रानीखेत में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले चल रही डाक सेवकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। शाखाध्यक्ष नंदन सिंह नेगी ने बताया कि डाक महानिदेशक के साथ विभिन्न बिंदुओं पर बनी सहमति के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें