686 अधिकृत वाहनों पर आयोग की नजर
बागेश्वर। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए अधिकृत 686 वाहनों की निगरानी जीपीएस से की जाएगी। परिवहन विभाग ने अधिकृत वाहनों पर जीपीएस लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। वाहनों पर निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी और परिवहन विभाग की नजर रहेगी।
वाहनों से बूथों पर जाने वाली पोलिंग पार्टियों समेत ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा को देखते हुए जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे वाहन के आवागमन की रिकार्डिंग भी की जाएगी।
कोट
वाहनों में जीपीएस लगाने का कार्य शुरू हो गया है। एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा। वाहनों चालकाें के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए जीपीएस लगाया जाता है। -रत्नाकर सिंह, एआरटीओ बागेश्वर।