गरुड़ (बागेश्वर)। नौगांव के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत हैं। सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने रेंजर वज्यूला को भेजे पत्र में कहा है कि तेंदुआ शाम होते ही आबादी में दस्तक दे रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान हरीश तुलेरा, पूर्व बीडीसी सदस्य त्रिलोक बुटोला ने रेंजर से गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर, कौसानी के सौली, मोलीधार, पिंगलकोट में जंगली सुअरों ने खेती नष्ट कर दी है। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रवि बिष्ट, मदन राम, प्रताप सिंह ने वन विभाग से जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद