फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनियर हाईस्कूल उड़खुली में लगे कुर्सी, टेबल

Tue, 26 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
सरकारी स्‍कूल को मिला फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक के सुदूरवर्ती राजकीय मॉडल जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में कुर्सी, टेबल लग गए हैं। ब्लॉक के सबसे दूरस्थ स्कूल में 80 बच्चे पढ़ते हैं। हेड टीचर शंकर लाल टम्टा ने बताया कि स्कूल में पर्याप्त टीचर हैं। ग्राम प्रधान कलावती देवी ने बताया कि गांव के अधिकतर बच्चे गांव के स्कूल में प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद गरुड़, वज्यूला जाने को मजबूर थे।
विज्ञापन


मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने के बाद इस बार गांव के बच्चों ने दूसरे स्कूलों में प्रवेश नहीं लिया। पीटीए अध्यक्ष भागुली देवी ने सरकार के प्रयासों को सराहा है। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से सवाल-जवाब किए। बताया कि बच्चों का बौद्धिक स्तर, स्वच्छता, अनुशासन भी अच्छा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें