फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद को मिला सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी का पुरस्कार

Sat, 19 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज में सात दिवसीय सेवा योजना शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सेवा योजना शिविर का समापन करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने कहा कि शिविरार्थियों को राष्ट्र और समाज हित के अपने व्यक्तित्व निर्माण के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कालेज की एनएसएस इकाई के भंडार की सामग्री के लिए अपनी ओर से 20 हजार की सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गीता रावल ने जन जागरण कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील  की। कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम ने शिविर में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य लोगों ने उत्कृष्ट  कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया।

इनमें सर्वश्रेष्ठ अनुशासित शिविरार्थी गोविंद परिहार, समूह प्रमुख योगेश कनवाल, मनोज कुमार, रितेश सिंह, पंकज कुमार, नितिन कुमार, कमल किशोर, लक्ष्मी दत्त आदि  शामिल थे। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समापन समारोह में जिला समन्वयक भीम सिंह कोरंगा, चंद्रकांत पांडे, दीप जोशी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें