फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में अवैध खनन, जेसीबी और पोकलैंड सीज 

Tue, 31 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
पकड़ी गई जेसीबी के साथ अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसडीएम गरुड़ रवींद्र सिंह बिष्ट ने गोमती नदी में छापामारी कर अवैध खनन में लगी जेसीबी और पोकलैंड सीज कर दीं। जेसीबी और पोकलैंड सीज होने से खनन पट्टा धारकों में खलबली मची है। तैलीहाट के ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है। एसडीएम ने एलान किया है कि भविष्य में जेसीबी खनन करते देखी गई तो खनन पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा। 
तैलीहाट और बैजनाथ के ग्रामीणों ने एसडीएम और डीएम से गोमती नदी में अवैध खनन की शिकायत की थी। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नदी का निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एक जेसीबी और एक पोकलैंड को अवैध खनन करते पाया। एसडीएम ने जेसीबी और पोकलैंड को सीज  कर दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि  जेसीबी और पोकलैंड से खनन करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि नदी में जेसीबी से खनन करते कोई पट्टा धारक पाया गया तो उसका पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा। छापेमारी दल में कानूगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देश दीपक वर्मा आदि  शामिल थे।
विज्ञापन

कानूनगो बिष्ट ने बताया कि खनन सीमा से बाहर कोई पट्टा धारक खनन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो ने पट्टा धारकों से सार्वजनिक स्थल और पुल के आसपास खनन न करने को को कहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें