पेयजल और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की विश्वनाथ जगदी शिला डोली यात्रा का गढ़वाल मंडल से सोमवार को कुमाऊं मंडल पहुंचने पर कोट भ्रामरी और बैजनाथ धाम में लोगों ने स्वागत किया।
डोली यात्रा बाजे गाजों के साथ डंगोली से कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची। कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राजकीय कन्या इंटर कालेज पाये, जूहा पिंगलों, जूहा मन्यूड़ा और ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी के ग्रामीण शामिल थे। मन्यूडा की महिलाएं पारंपरिक परिधान में पहंची थीं। बच्चों और महिलाओं ने स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहां विधायक चंदन दास, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, एसडीएम रवंीद्र सिंह बिष्ट, कानूगो गोपाल सिंह बिष्ट,ब्लाँक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डसीला, भुवन पाठक, मेलाडुंगरी के प्रधान बलंवत भंडारी, डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, चंपा आर्या, किरन शाह, सुरेंद्र वर्मा, उमेश जोशी, सुरेश सती आदि मौजूद थे।
डोली यात्रा में इस बार नहीं पहुंचे नैथानी
गरुड़ (बागेश्वर)। प्रदेश में राज्य सभा सीट के लिए चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के चलते जगदीश शिला यात्रा के प्रमुख और पेयजल और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के इस बार यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। मंत्री के न पहुंचने पर ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा