फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती पुल से तहसील तक अब नहीं रहेगी जाम की समस्या

Sat, 27 Apr 2019 12:27 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
ागेश्वर के ताकुला मार्ग पर निर्माणाधीन टैक्सी स्टेंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सब कुछ ठीक ठाक रहा तो गोमती पुल से तहसील रोड तक लोगों को जल्द जाम से निजात मिलेगी। नगर पालिका विकास भवन के समीप ताकुला मोटर मार्ग पर टैक्सी स्टैंड का निर्माण कर रही है। निर्माण पूर्ण होते ही अल्मोड़ा और हल्द्वानी के लिए टैक्सियों का संचालन इसी स्टैंड से होगा। 
विज्ञापन


गोमती पुल पर टैक्सी स्टैंड के कारण तहसील रोड में बड़ी संख्या में टैक्सियों की आवाजाही रहती है। इस कारण तहसील रोड पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। लोगाें की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से ताकुला रोड पर विकास भवन के समीप टैक्सी स्टैंड का निर्माण हो रहा है। स्टैंड का निर्माण पूर्ण होते ही गोमती पुल पर बना टैक्सी स्टैंड विकास भवन के समीप स्थानांतरित किया जाएगा। 
= स्टैंड पर मिलेंगी ये सुविधाएं =
टैक्सी स्टैंड में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा खयाल रखा जा रहा है। पीने का पानी, शौचालय और यात्रियों के बैठने का उचित प्रबंध भी किया जाएगा। नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इसका निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें