फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में सुनारगांव मार्ग बदहाल

Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां सुनारगांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता जीवन लाल वर्मा ने बताया कि इस नवनिर्मित मार्ग पर फेज दो काम पूरे नहीं हो सके हैं। नाली निर्माण, गूल निर्माण, दीवार निर्माण, डामरीकरण आदि के काम अभी बाकी हैं। कलवर्ट बनाने का काम भी अधूरा है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर दिनभर खड़िया के ट्रक चलते हैं। अत्यधिक दबाव के कारण इस पर गड्ढे हो गए हैं। गर्मियों में धूल उड़ने से सफर कष्टदायक हो जाता है। बारिश के मौसम में कीचड़ के कारण वाहन संचालन में परेशानी होती है। खराब सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मार्र्ग का एक किमी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने इस मार्ग के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें