फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कानून के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस

Wed, 15 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस की 19 अप्रैल को दिल्ली मेें आहूत रैली के सिलसिले में पर्यवेक्षकों ने यहां बैठक की। यहां पाटी कार्यालय में पर्यवेक्षक शिव कुमार मित्तल, केएमवीएन निदेशक मंडल के सदस्य गणेश उपाध्याय, प्रदेश मंत्री जगत सिंह खाती ने कार्यकर्ताओं को रैली की जानकारी दी। बताया कि मोदी ने सत्ता में आने के बाद सभी वायदों को भुला दिया है।
विज्ञापन


सरकार जनहित के खिलाफ फैसले ले रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस किसानों को लामबंद कर रही है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस देशभर में अभियान चलाएगी। जिले में रैली की तैयारी के लिए गठित समिति मेें विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी को शामिल किया गया है। वहां महामंत्री किशन कठायत, शारदा परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, विनोद पाठक, रमेश राम, बाली राम, रामप्रसाद टम्टा, गीता रावल, मुन्ना पांडे, ललित बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें